काम के चलते तनाव में थीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी, फिर 2016 में लिया ब्रेक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नरगिस फाखरी अपनी अदाओं और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था और वह बॉलीवुड की फिल्मों में काम करती हैं। आमतौर पर सभी को लगता है कि फिल्मी स्टार्स की जिंदगी ऐशो-आराम से भरी होती है। नरगिस को लेकर भी फैंस यही सोचते होंगे। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह एक समय अपने काम को लेकर तनाव में थीं। इसके चलते उन्हें 2016 में बॉलीवुड की फिल्मों से ब्रेक लेना पड़ा था।