एक्ट्रेस नयनतारा और उनके ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन ने ली वैक्सीन की पहली डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा और उनके ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन ने वैक्सीन की पहली डोज ली। विग्नेश एक फिल्म डायरेक्टर और लिरिसिस्ट हैं। विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नयनतारा की तस्वीरें साझा कीं। जिनमें दोनों वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील कर रहे हैं। दोनों ने 2017 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।
