नुशरत भरुचा के हाथ लगी डरावनी फिल्म, मराठी फिल्म की है रीमेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर अमेरिकन एंटरटेनमेंट कंपनी क्रिप्ट टीवी ने भारत की फिल्म निर्माता कंपनी अबून्दन्तिया एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाने के बाद अब भारतीयों को डराने की भी योजना बनाई है। जिसके तहत उन्होंने ड्रीम गर्ल फेम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के साथ पहली हॉरर फिल्म का निर्माण करने की घोषणा की है। जोकि मराठी फिल्म 'लपाछपी' का हिंदी रीमेक होगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम 'छोरी' होगा।
