एक्ट्रेस पल्लबी डे सुसाइड केस: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, पंखे से लटका मिला था एक्ट्रेस का शव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
बांग्ला टीवी एक्ट्रेस पल्लबी डे सुसाइड केस में कोलकाता पुलिस ने लिव-इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड के बाद पल्लवी के घरवालों ने साग्निक और उसकी साथी एंड्रिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी पल्लवी डे का शव सोमवार को उनके किराए के मकान में पंखे से लटका मिला था। एक्ट्रेस को तुरंत बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
