पूर्व प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना इस एक्ट्रेस को पड़ गया महंगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर विवादों में बनी रहती है। विवादों में घिरे रहना ही उनकी गिरफ्तारी का कारण बना। बता दें कि पायल ने अपने ट्वीट पर एक वीडियो डाली थी। जिसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल के खिलाफ यूथ कांग्रेस नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।