पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की प्रेम कहानी चर्चा में रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार दोनों ने शनिवार को शादी रचा ली। इस कपल की शादी आगरा में पारंपरिक तरीके से हुई। आगरा के जेपी पैलेस में सात फेरे लेने के बाद पायल और संग्राम ने अपने जीवन का नया सफर शुरू कर दिया है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।