राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में पैदल चलीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट शामिल हुईं। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी यात्रा में शामिल हुए थे। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार इस यात्रा में शामिल हुए। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो शेयर करके कांग्रेस ने ट्वीट लिखा, हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।
