प्रियंका चोपड़ा करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट, साथ दिखेंगे पति निक जोनस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑस्कर नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट करेंगी। 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट में इस बार उनके पति और सिंगर निक जोनस भी उनका साथ देंगे। इस बात की जानकारी प्रियंका ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर निक के साथ का एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दी है। ये वीडियो प्रियंका और निक ने लंदन में अपने घर पर शूट किया है।
