90 दिनों से जेल में बंद हैं एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Sandalwood Drugs Case में नाम आने के बाद कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी बीते 90 दिनों से जेल में बंद हैं। अब उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि रागिनी द्विवेदी को केवल एक गलत बयान के आधार पर फंसाया गया और वे मीडिया ट्रायल का शिकार हुईं हैं। मामले की सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते में की जाएगी।
