कोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव, पति और बेटे का होगा टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शादी मुबारक की टीवी अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव कोरोना संक्रमित हुईं। उन्होंने स्वयं ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अब उनके पति और अभिनेता वरुण बडोला के अलावा उनके बेटे का भी कोविड-19 टेस्ट होगा। राजेश्वरी ने पोस्ट लिखी, 'आप सभी को हैलो! हो गया जी हमको भी, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' उन्होंने अपील की है कि इस दौरान जो भी उनके संपर्क में आया हो, वो जांच करवाए।
