x

IMDb की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी ने

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

हालिया IMDb ने आज इंडियन स्ट्रीमिंग फिल्मों और 2020 के वेब सीरीज को आधार मानकर 10 ब्रेकआउट सितारों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में नंबर दो पर एक्ट्रेस ईशा तलवार हैं जिन्होंने मिर्जापुर 2 और आर्टिकल 15 जैसी फिल्म में काम किया है। वहीं तीसरे नंबर पर हर्षिता गौर हैं जिन्होंने टीवी सीरियल साड्डा हक और मिर्जापुर सीरीज में काम किया है।