एक्ट्रेस सविता बजाज ने मांगी आर्थिक मदद, बोलीं- सेविंग खत्म, घरवाले रखना नहीं चाहते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्ट्रेस सविता बजाज ने आर्थिक तंगी और बीमारी को लेकर दुख जाहिर किया। गिरती सेहत और बीमारियों के चलते आए दिन अस्पतालों के चक्कर लगा रहीं सविता के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। सविता बजाज को राइटर्स असोसिएशन से 2 हजार तो सिंटा से 5 हजार रुपये मिलते हैं। इसी से उनका गुजारा चल रहा है। परिवार में से कोई भी उन्हें साथ नहीं रखना चाहता है।
