अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म अभिनेत्री और टीवी सीरियल बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान के खिलाफ ब्यास थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। एसएसपी विक्रम दुग्गल के मुताबिक, संतोख सिंह के खिलाफ दर्ज केस में जान से मारने की धमकी देने की धारा भी जोड़ी गई हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है और मामले की जांच जारी है।
