अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
अभिनेत्री श्रीपदा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हुआ। उन्होंने 5 मई को अंतिम सांस ली। उन्होंने कई हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी फिल्में कीं। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीपदा के निधन की पुष्टि की। उन्होंने 1978 में पुराना पुरुष से डेब्यू किया। उन्होंने गोविंदा, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, गुलशन ग्रोवर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया। वो शोले और तूफान, आजमाइश, बेवफा सनम जैसी फिल्मों में दिखीं।
