एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी अस्पताल से डिस्चार्ज, जूस पीते हुए आया था ब्रेन स्ट्रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। 9 सितंबर को जूस पीते हुए ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती करवाईं गईं। 22 सितंबर को उन्हें छुट्टी मिली। बता दें इससे पहले साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज़ के करीब एक महीने बाद ही सुरेखा को पहली बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उस समय उनके आधे शरीर को आंशिक रूप से लकवा मार गया था।
