अब स्वरा भास्कर हुईं कोरोना संक्रमित, हुईं होम आइसोलेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर कोरोना संक्रमित हुईं। स्वरा ने ट्वीट किया- मुझे अभी अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली और मैं कोविड पॉजिटिव हूं। होम आइसोलेट किया है। बुखार, सिर दर्द और स्वाद गायब होने जैसे लक्षण महसूस हैं। वैक्सीन की दोनों खुराकें मैंने ली हैं तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा। परिवारवालों के लिए आभारी हूं। घर पर ही हूं। आप लोग भी सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।'
