कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटीं गुजरे जमाने की अभिनेत्री तबस्सुम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमित रह चुकीं गुजरे जमाने की अभिनेत्री तबस्सुम अब स्वस्थ होकर घर लौटीं। हालिया उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उनके बेटे और अभिनेता फिल्म निर्माता होशांग गोविल ने पीटीआई को दिए एक बयान में ये जानकारी दी। 76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च 2021 के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो "तबस्सुम टॉकीज" की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
