x

मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का मुंबई में निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं। उन्होंने मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विद्या का निधन आज दोपहर 12 बजे हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या को लंग्स और कार्डिएक डिस्ऑर्डर की समस्या थी। उनके लंग्स की परेशानी उन्हें पिछले कुछ साल से थी और उन्हें तीन महीने पहले ही इस बीमारी का पता लगा था।