अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनीं कीर्ति कुल्हारी, पहली फिल्म 'नायिका' को करेंगी प्रोड्यूस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का तड़का लगाया है। हाल में उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह बहुत जल्द कुछ बड़ा ऐलान करने वाली हैं। अब एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद कीर्ति फिल्म निर्माण में भी किस्मत आजमाएंगी। उन्होंने किंत्सुकुरॉय फिल्म्स के नाम से अपना प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च किया है। इसके बैनर तले वह फिल्म 'नायिका' को प्रोड्यूस करेंगी।