आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में प्रियंका को सहायक भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता आदर्श गौरव के अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब इस फिल्म के लिए प्रियंका के को-स्टार आदर्श को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में प्रतिष्ठित BAFTA (ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स) पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है।