जलवायु परिवर्तन पर आधारित इंटरनेशनल सीरीज 'एक्सट्रपलेशन्स' में दिखेंगे आदर्श गौरव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiaaheadnews
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अभिनेता आदर्श गौरव के अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इस फिल्म के लिए दुनियाभर में उन्हें वाहवाही मिली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि जलवायु परिवर्तन पर आधारित इंटरनेशनल वेब सीरीज 'एक्सट्रपलेशन्स' में वह अहम भूमिका निभाएंगे। यह एक एंथोलॉजी सीरीज होगी, जिसमें विश्व के दिग्गज कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।