'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने 90 के दशक में धारावाहिक 'शक्तिमान' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। कुछ समय पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वह इसी कॉन्सेप्ट पर फिल्म 'शक्तिमान' बनाएंगे। ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करने वाले हैं।