'बाहुबली' फ्रेंचाइजी से महंगी होगी 'आदिपुरुष', 500 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसी ही फिल्म है 'आदिपुरुष', जिसमें साउथ स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। ओम राउत ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाएंगे। इस प्रकार इसका प्रोजेक्ट 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी से भी महंगा हो जाएगा।