ओटीटी स्पेस में उतरेंगे आदित्य चोपड़ा, देसी कंटेंट के लिए दिए 500 करोड़ रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यशराज फिल्म्स की विभिन्न निर्माणाधीन फिल्मों में करीब 1200 करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं और अब अपने कारोबार का विस्तार करते हुए कंपनी की योजना फिर से वेब सीरीज और टीवी शोज बनाने की है, इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश करने को कंपनी प्रबंधन ने मंजूरी दी। सौदे पूरे होने के बाद यशराज फिल्म्स की ये फिल्में भी उसके ओटीटी पर ही उपलब्ध हो जाएंगी।
