आदित्य नारायण 2022 के बाद हमेशा के लिए छोड़ देंगे होस्टिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिंगर और 'इंडियन आइडल' के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा है कि वह साल 2022 के बाद होस्टिंग नहीं करेंगे। बतौर होस्ट वह साल उनका आखिरी साल होगा। आदित्य नारायण अब तक करीब 12 रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं और फिलहाल 'इंडियन आइडल 12' को होस्ट कर रहे हैं। उनको लगता है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां संभाल लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
