आदित्य पंचोली पर लगा फिल्म निर्माता सैम फर्नांडीज के साथ हाथापाई का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता आदित्य पांचोली पर फिल्म निर्माता सैम फर्नांडीज के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा है और ये मामला पुलिस के पास जा पहुंचा है। बता दें कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खबरों के मुताबिक ये पूरा मामला आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को उनकी आगामी फिल्म 'हवा सिंह' से निकाले जाने से जुड़ा हुआ है। अब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया है।
