एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbytes
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक आदित्य रॉय कपूर आज यानी 16 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से डिग्री लेने के बाद आदित्य ने चैनल V पर VJ के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। यहां उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।आदित्य के अनोखे कॉमिक स्टाइल वाली होस्टिंग को खूब पसंद किया जाता था। वह 'पकाओ विद चैनल V' के अलावा भी कई शो होस्ट करते थे।