'शूटआउट 3: गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' में लीड रोल में दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शूटआउट फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने दर्शकों पर अपना व्यापक प्रभाव छोड़ा है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। मार्च में खबर आई थी कि शूटआउट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का टाइटल 'शूटआउट 3: गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' रखा गया है। यह फिल्म 1992 के 'जेजे हॉस्पिटल शूटआउट' कांड पर आधारित होगी। अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आ सकते हैं।