सुर सामाज्ञी लता मंगेशकर की आवाज को खराब बताने पर अदनान सामी ने यूजर को लताड़ा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर, आशा भोसले और नूरजहां की तस्वीरें पोस्ट की। इस पर यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लता मंगेशकर की आवाज अच्छी है, ये सोचने के लिए भारतीयों का ब्रेनवॉश किया गया है। इस पर सिंगर ने पलटवार करते हुए लिखा, 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद, अपना मुंह खोलकर मूर्खता दिखाने से बेहतर है कि चुप हो जाओ! और अपने डाउट्स क्लियर करो'।
