सब्यसाची के खिलाफ नोटिस जारी, मंगलसूत्र के विज्ञापन पर हुआ बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ एक कानूनी नोटिस जारी किया। ये नोटिस सब्यसाची के एक मंगलसूत्र विज्ञापन में अर्ध नग्न मॉडल को दिखाने के खिलाफ था। इस पोस्ट में सब्यसाची ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक प्लस साइज फीमेल मॉडल मंगलसूत्र के साथ लॉन्जरी पहनी हुई थी। मॉडल के साथ इस फोटो में एक मेल मॉडल भी था, जो शर्टलेस नजर आ रहा था।
