पिता बने आफताब शिवदासानी, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आफताब शिवदासानी और निन दुसांज माता-पिता बने। शादी के 6 साल बाद उनके घर बेटी जन्मी। दोनों का ये पहला बच्चा है। उन्होंने जो तस्वीर जारी की, उसमें उनकी बेटी का पैर दिख रहा है और कपल ने हाथ से दिल बनाया है। आफताब ने लिखा- "थोड़ा-सा स्वर्ग पृथ्वी पर भेज दिया गया है। भगवान के आशीर्वाद से निन दुसांज और मैं बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हमें गर्व है। तीन का हमारा परिवार।"
