11 साल बाद निर्देशन की कमान संभाल रहे शेखर कपूर के हाथ लगा बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेखर कपूर के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म लगी। 2009 के बाद शेखर अब कोई फिल्म निर्देशित करेंगे। 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' फिलहाल फिल्म का टाइटल है। एमा थॉम्पसन, लिली जेम्स और शजाद लतीफ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। शेखर हॉलीवुड के लिए इससे पहले 'एलिजाबेथ', 'द फोर फेदर्स', 'एलिजाबेथ- द गोल्डन एज', 'पैसेज' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण जेमाइमा गोल्डस्मिथ करने वाली हैं।
