आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन जगत के सितारे भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। यदि कोई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया को छोड़ने की बात करता है, तो उनके प्रशंसक आश्चर्य में पड़ जाते हैं। अब 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। हाल में आमिर खान सहित कई कलाकार सोशल मीडिया को छोड़ चुके हैं।