आखिर सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रणदीप हुड्डा को बॉलीवुड में एक दमदार अभिनेता के तौर पर माना जाता है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में उन्हें खलनायक की भूमिका में देखा गया था। अब रणदीप एक पुराने वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, अपनी एक पुरानी वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है।