वजन घटाकर अब ऐसी दिखने लगीं मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अदाकारा मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक ट्रांसफॉरमेशन फोटो शेयर किया जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ अपने फैंस को बताया कि अपना वजन घटाने के लिए वह बैलेंस डाइट ले रही थीं और रोजाना एक्सरसाइज कर रही थीं।
