मैडॉक फिल्म्स के बाद अब एम्मे एंटरटेनमेंट ने बेची अपनी हिस्सेदारी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबर थी कि फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने चर्चित कंपनी मैडॉक फिल्म्स की आधी हिस्सेदारी एक फाइनेंस कंपनी को बेची। अब एम्मे एंटरटेनमेंट की हिस्सेदारी बेचने की भी जानकारी सामने आई है। मैडॉक फिल्म्स ने कंपनी का विस्तार करने के लिए आधा हिस्सा नेपियन कैपिटल नामक कंपनी को बेचा। मैडॉक के मालिक दिनेश विजन का कहना है कि ऐसा उन्होंने ओटीटी क्षेत्र में अपना विस्तार करने के लिए किया है।
