शादी के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी पहली बार विज्ञापन फिल्म में दिखेगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय गायक और 'बिग बॉस 14' के रनर अप रहे राहुल वैद्य इस साल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उन्होंने अपनी प्रेमिका और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से इस साल मुंबई में शादी रचाई है। दोनों ने अपने जीवन में कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि शादी के बाद यह कपल पहली बार एक विज्ञापन फिल्म में दिखेगा। शादी के बाद इन दोनों का यह पहला प्रोजेक्ट है।