मिताली राज के बाद सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: filmbeat
तापसी पन्नू इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह खासतौर पर भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। फिल्म में मिताली की भूमिका में खुद को ढालने के लिए तापसी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि तापसी एक और स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार तापसी, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती हैं।