'मुन्ना माइकल' के बाद नवाजुद्दीन फिर सब्बीर खान की फिल्म 'अद्भुत' में आएंगे नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। आज के दौर में प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिस तरह अपने किरदार को वह पर्दे पर उतारते हैं, उसे देखना काफी रोमांचकारी लगता है। अब नवाजुद्दीन के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। खबरों की मानें तो फिल्म 'मुन्ना माइकल' के निर्देशक सब्बीर खान की कॉमेडी फिल्म 'अद्भुत' में वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।