x

दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे अभिनेता सोनू सूद

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

कोरोना महामारी में सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है। फिल्मों के अलावा अभिनेता ने एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनका करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।