नोएडा के बाद अब पूर्वांचल में भी बनेगी फिल्म सिटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्मकारों को यूपी रास आ रही है। शायद इसीलिए नोएडा के बाद पूर्वांचल में भी फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए 500 एकड़ जमीन तलाशी जा रही है। मिर्जापुर में इसके बनने की संभावना है। ऐसे में काशी का क्षेत्र फिल्म उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है। सीएम योगी के साथ दो दिन पहले मुंबई दौरे पर आए राज्य के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने ये जानकारी दी।
