संजय दत्त के बाद बोनी कपूर, जाह्नवी व खुशी को मिला UAE का गोल्डन वीजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हाल ही में संजय दत्त संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले बॉलीवुड के अभिनेता बने थे। इस सूची में कुछ और नाम जुड़ गए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर को भी UAE का गोल्डन वीजा मिल गया है। इस संबंध में खुद बोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी शेयर की है।