'सत्यमेव जयते 2' के बाद अब इस अनाम फिल्म में साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार भी हैं। खबर है कि अब जॉन और दिव्या खोसला कुमार एक और फिल्म में साथ दिखेंगे। मुकेश भट्ट इस फिल्म को बनाएंगे। बकौल मुकेश, अभी कुछ तय नहीं हुआ। कास्टिंग जारी है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर फिल्ममेकर ने चुप्पी साध ली है।
