शबाना आजमी के बाद अब जया बच्चन हुईं संक्रमित, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News Sky
जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग तुरंत रोक दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले शबाना आजमी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। वह भी इसी फिल्म का हिस्सा हैं। अब करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग को रोकने का फैसला लिया। शूटिंग 2 फरवरी से शुरू हुई और इस शेड्यूल को 14 फरवरी को खत्म करना था।
