धाकड़ की असफलता के बाद कंगना रनौत ने कहा- अभी 2022 खत्म नहीं हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
कंगना ने खुद को बॉक्स ऑफिस की क्वीन बताते हुए लिखा, "2019 में मैंने 160 करोड़ रुपए की सुपरहिट मणिकर्णिका दी, 2020 कोविड का साल था। 2021 में मैंने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थलाइवी दी, जो ओटीटी पर सक्सेसफुल रही।" कंगना ने आगे लिखा, "मैंने खूब नेगेटिविटी झेली लेकिन 2022 में लॉकअप की होस्टिंग ब्लॉकबस्टर थी और यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी बहुत-सी उम्मीदें हैं।"
