जनाक्रोश के बाद "मधुबन में राधिका नाचे" गाने के बोल एवं नाम बदलेगी कंपनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा रविवार को विवादास्पद गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ तीन दिन में सोशल मीडिया से नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दिए जाने के कुछ ही घंटों में देश की सबसे पुरानी संगीत कंपनी सारेगामा ने कहा है कि कंपनी इस गाने के बोल एवं नाम बदलेगी। साधु-संतों ने भी इस वीडियो एलबम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
