विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रही हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली थी। इसके बावजूद अभिनेत्री की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस साल वह कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो अब शिल्पा के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। उन्होंने विद्या बालन, नुसरत भरूचा और शेफाली शाह के बाद विक्रम मल्होत्रा की अगली फिल्म को साइन कर लिया है।