क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब अभिनेत्री युविका चौधरी को किया गया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हांसी थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युविका से करीब 3 घंटे पूछताछ की। बाद में उन्हें औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर युविका चौधरी पुलिस जांच में शामिल होने के लिए हांसी पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति प्रिंस नरूला, वकील और कुछ अन्य लोग डीएसपी ऑफिस पहुंचे।
