सुशांत केस में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे AIIMS के फॉरेंसिक एक्सपर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एम्स के फॉरेंसिक एक्सपर्ट सुधीर गुप्ता ने बताया कि सुशांत केस में अभी टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने सुशांत के परिवार के वकील के बयान को भी गलत बताया। बकौल सुधीर, हत्या या आत्महत्या का अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता। अभी जांच पूरी नहीं हुई। गर्दन पर निशान से साफ नहीं कह सकते कि हत्या है या आत्महत्या। वकील विकास का बयान सही नहीं है।
