'अंधाधुन' के तमिल रीमेक का हिस्सा बन सकती हैं ऐश्वर्या राय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
2018 में रिलीज हुई श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य किरदारों में दिखे थे। सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया था।अब खबर आई है कि इस फिल्म का तमिल वर्जन बनाने की चर्चा की जा रही है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसका अहम हिस्सा बन सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ऐश्वर्या को तब्बू वाली भूमिका में देखा जा सकता है।